आबिदा परवीन को मिली अस्पताल से छुट्टी
समाचार चैनल 'सामा टीवी' के मुताबिक डॉक्टरों की टीम ने उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी है। घर में डॉक्टरी की एक टीम उनके स्वास्थय की निगरानी रखेगी।
56 वर्षीय आबिदा परवीन कराची में रहती है और गत 28 नवम्बर को दिल का दौरा पड़ने के बाद लाहौर के डॉक्टर्स हॉस्पीटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
ज्ञात हो कि आबिदा 'दमा दम मस्त कलंदर', 'तेरे इश्क नचाया' और 'हो जमालो' जैसे गीतों के लिए चर्चित हैं। वह उर्दू, सिंधी, सरैकी, पंजाबी और फारसी भाषाओं में गाती हैं। उनका आखिरी एल्बम 'रूह-ए-मुर्शिद' उनके आध्यात्मिक गुरु मुर्शिद साहिबजादा मुहम्मद नजीब सुल्तान के प्रति एक श्रद्धांजलि स्वरूप जारी हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications