शोभा सिंह आर्ट गैलरी को स्थानांतरित करने की योजना नहीं
इससे पूर्व एस़ सोभा सिंह की पुत्री बीबी गुरचरण कौर ने भी मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में 'एस़ सोभा सिंह कला पुरस्कार' तथा 'एस़ सोभा सिंह जयंती समारोह कार्यक्रम' को पुन: आरम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया था।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इन निर्णयों से उभरते हुए कलाकार, एस़ सोभा सिंह की चित्रकला की समृद्घ परम्परा को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। इन कदमों से राज्य सरकार के कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों एवं नीतियों में उनका विश्वास पुन: स्थापित हुआ है।
उन्होंने महान चित्रकार के संबंध में की गई इन घोषणाओं के लिए कला प्रेमियों, कलाकारों और स्थानीय जनता की तरफ से राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications