स्विटजरलैंड में विकिलीक्स के खाते की जांच
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बैंक पोस्टफाइनेंस के प्रवक्ता मार्क एंड्रिउ ने समाचार पत्र 'सोनता' को बताया कि स्विटजरलैंड में अपने खाते को नियमित रखने के लिए असांजे को स्वीटजरलैंड में आवास अथवा कारोबार साबित करना होगा।
विकिलीक्स वेबसाइट पोस्टफाइनेंस के 'जुलियन असांजे डिफेंस फंड' में अनुदान मंगाती है। इसके अलावा वेबसाइट के इस तरह के बैंक खाते आइसलैंड और जर्मनी में भी हैं।
विकिलीक्स को एक और वित्तीय झटका उस समय लगा जब ऑनलाइन पैसों को स्थानांतरित करने वाली कंपनी 'पेपाल' ने इसके खाते को बंद कर दिया।
उल्लेखनीय है कि असांजे पहले से ही दबाव में हैं। स्वीडन के अधिकारी उन्हें बलात्कार के आरोप में तलाश रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications