प्रतिद्वंद्वियों की साजिश का शिकार हुआ : अशोक चव्हाण
चव्हाण ने रविवार को यहां एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए किसी का नाम लिए बगैर कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वियों ने उसके खिलाफ साजिश की।
उन्होंने कहा, "मैं निर्दोष हूं और मैंने आदर्श मामले में कुछ भी गलत नहीं किया। लेकिन जनता उन लोगों को नहीं बख्शेगी जिन्होंने मुझे पद से हटाने और मेरे राजनीतिक करियर के खात्मे के लिए षडयंत्र रचा।"
पद छोड़ने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए चव्हाण ने कहा कि उन्हें किसी भी जांच का डर नहीं है। "मैं किसी भी जांच को तैयार हूं क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।"
उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ने का कोई मलाल नहीं है और वह बतौर साधारण कार्यकर्ता पार्टी की सेवा करते रहेंगे।
चव्हाण ने कहा कि उनके बाद मुख्यमंत्री बनने के लिए कई नेताओं ने खूब जोरआजमाइश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। "एक चव्हाण की जगह दूसरी चव्हाण आ गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications