पश्चिमी बंगाल में नक्सलियों का दो दिनों का बंद
सीपीआई (माओवादी) के राज्य समिति सदस्य अशीम मंडल ऊर्फ आकाश ने कहा, "पुलिस ने राज्य सचिव कंचन और राज्य समिति सदस्यों अजोयदा, विद्युतदा एवं मेरी पत्नी अनु सहित शंकर को गिरफ्तार किया है।"
माओवादी नेता ने कहा, "इन गिरफ्तारियों के विरोध में आठ से नौ दिसम्बर तक बंद का आह्वान किया गया है। गिरफ्तारियां करने से राज्य सरकार नक्सलियों के साथ बातचीत का दरवाजा बंद कर रही है।"
उल्लेखनीय है कि राज्य के पश्चिमी जिलों पश्चिमी मिदनापुर, पुरुलिया और बांकुरा में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications