उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में 10 की मौत
हादसा जिले के ऐठ इलाके में कानपुर उरई राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब सवारियों से भरी एक वैन को सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। वैन में बारह लोग सवार थे।
जिले के पुलिस अधीक्षक एन.चौधरी ने रविवार शाम संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में चार बच्चे और एक महिला शामिल है।
उन्होंने कहा कि घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुए लोग जिले के विभिन्न इलाकों के निवासी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications