पाकिस्तान में नए अमेरिकी दूत ने 'लस्सी' का स्वाद लिया
इस्लामाबाद, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में नए अमेरिकी दूत कैमरॉन मुंतर ने रविवार को लाहौर के एक रेस्तरां में लजीज 'टिक्का' ,'हलवा पुड़ी' और 'लस्सी' का आनंद उठाया।
मुंतर के साथ उनकी पत्नी मारिलीन और लाहौर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में मुख्य अधिकारी कारमेला कॉनरॉय भी मौजूद थीं। रेस्तरां में उन्हें पारम्परिक लजीज व्यंजन परोसे गए और शीर्ष राजनयिक ने बिना किसी संकोच के इसका आनंद लिया।
पाकिस्तानी नेताओं के बीच विकिलीक्स खुलासे के चलते सार्वजनिक तौर पर मुंतर के पूर्ववर्ती ऐनी डब्ल्यू. पैटर्सन को लेकर विश्वास में आई कमी को पाटने और दोस्ती का नया पैगाम देने के लिए नए दूत का यह एक प्रयास माना जा रहा है।
नाश्ते के बाद मुंतर ने कहा, "विकिलीक्स से अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रिश्ते में कोई कमी नहीं आएगी। हमारे द्विपक्षीय सम्बंध बेहद मजबूत हैं और कुछ समय बाद फिर से दोनों के बीच मधुरता आ जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications