बाबरी विध्वंस की बरसी को लेकर दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने आईएएनएस को बताया, "सुरक्षा व्यवस्था एहतियात के तौर पर कड़ी की गई है। राजधानी के महत्वपूर्ण स्थलों पर हम पैनी नजर रखेंगे।"

पुलिस के अनुसार शहर के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थल पहले से ही सुरक्षा घेरे में हैं। इसलिए कोई 'असाधारण' उपाय करने की जरूरत नहीं है।

ज्ञात हो कि छह दिसम्बर, 1992 को अयोध्या में हिंदू अतिवादियों की भीड़ ने भगवान राम के जन्मस्थान पर मस्जिद बनी होने का दावा करते हुए उसे ढहा दिया था।

उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की तीन न्यायाधीशों की खंडपीठ ने 30 सितम्बर को 90 फुट चौड़े और 120 फुट लंबे इस विवादित भूखंड को तीन हिस्सों में बांटने का आदेश दिया। एक हिस्सा रामलला के पुजारी को, दूसरा निर्मोही अखाड़ा को और तीसरा सुन्नी वक्फ बोर्ड को देने का निर्देश दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+