सरकोजी और ब्रूनी ने फतेहपुर सीकरी में 1 घंटा बिताया (लीड-1)

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फ्रांस के प्रथम दंपति ने बुलंद दरवाजा में आधा घंटा बिताया और सफेद संगमरमर से बनी शेख सलेम चिस्ती की दरगाह देखी।

ब्रूनी ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, "अनोखी वस्तुएं देखीं, बहुत-बहुत धन्यवाद।" और दोनों ने हस्ताक्षर किए।

उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षण कार्य की प्रशंसा की और इमारतों की पुरातात्विक विशेषताओं में रुचि ली।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षण सहायक मुनज्जर अली ने आईएएनएस से कहा, "वे पूर्वाह्न् 3.30 बजे आए और 4.20 बजे लौटे। उन्होंने दरगाह, बादशाही गेट, अनूप तालाब, दीवान-ए-खास और आम तथा जोधा बाई का महल देखा। सरकोजी खासकर रैंप (चल सीढ़ी) से खुश हुए। हमने इसे हाल ही में पर्यटकों के लिए मंगवाया है।"

सरकोजी और ब्रूनी इसके बाद खेड़िया हवाईअड्डा पहुंचे और वहां से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।

सुबह में पुलिस के दस्ते ने फतेहपुर सीकरी मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराया। विशेष अतिथि के दौरे को पटरियों की सफाई की गई।

आगरा जिले के अधिकारियों ने कहा कि अति विशिष्ट व्यक्ति सरकोजी होटल अमर विलास में जलपान के बाद फतेहपुर सीकरी के लिए रवाना हुए।

फ्रांस के प्रथम दंपति ने शनिवार को प्रेम के प्रतीक ताज महल का दीदार किया था।

सरकोजी दंपति ने शनिवार को ताज महल में आधा घंटा बिताया। उम्मीद की जा रही थी तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार की सुबह वे फिर ताज महल देखने जाएंगे। इस कारण पर्यटकों को 50 मिनट से अधिक समय तक प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन सरकोजी और ब्रूनी दोबारा वहां नहीं गए।

जिले के अधिकारी कार्यक्रम में बदलाव की सूचना भारतीय पुरातत्व विभाग को नहीं दे पाए। इस कारण पर्यटकों को बेवजह करीब एक घंटा बाहर ही रुकना पड़ा। इसको लेकर पर्यटकों में काफी नाराजगी देखी गई। छुट्टी का दिन होने की वहज से बड़ी संख्या में लोग ताज महल में प्रवेश के लिए एक घंटा तक इंतजार करते रहे।

एक गाइड मनोज ने बताया, "जिले के अधिकारियों ने जब भारतीय पुरातत्व विभाग को सूचना दी कि सरकोजी वहां दोबारा नहीं आ रहे हैं, तब टिकट खिड़की खोल दी गई।"

फ्रांसीसी दंपति ने शनिवार रात और रविवार सुबह कुछ घंटे होटल में विश्राम किया। स्थानीय सुरक्षाकर्मियोंऔर अधिकारियों के बीच कार्यक्रम में बदलाव को लेकर संशय बना रहा।

फतहपुर सीकरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण मीडियाकर्मी एवं फोटोग्राफर सरकोजी दंपति की तस्वीर लेने में कामयाब नहीं हो सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+