आंध्र के निवेशकों को मोदी ने दिया न्योता
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक बैठक में उद्यमियों को संबोधित करते हुए मोदी ने अहमदाबाद में 12 से 13 जनवरी तक चलने वाले 'वाइब्रेंट गुजरात समिट 2011' में शरीक होने के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया।
उन्होंने बताया कि 'वाइब्रेंट गुजरात समिट' का चौथा सम्मेलन वर्ष 2009 में हुआ था और आर्थिक मंदी के बावजूद राज्य में 243 अरब डॉलर से अधिक का निवेश हुआ।
उन्होंने गुजरात को भारत का विकास का इंजन बताते हुए कहा कि राज्य ने कई क्षेत्रों में प्रगति किया है और यहां विकास का प्रारूप अनोखा है।
मुख्यमंत्री ने कहा, "गुजरात का विकास भारत का विकास है। हम भारत का तेजी से विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गुजरात का विकास का प्रारूप अद्वितीय है। लोगों की सक्रिय भागीदारी के चलते राज्य में विकास जन आंदोलन का रूप ले रहा है।"
मोदी ने कहा कि राज्य में प्रस्तावित विशेष निवेश क्षेत्र (एसआईआर) को आर्थिक गतिविधियों के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां विश्व स्तर की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications