आईएसआई और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के बीच करार

तेजपुर विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुखर्जी ने बताया, "आईएसआई और एलएसई ने 29 नवम्बर को एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।"

आईएसआई ने अपना पांचवां केंद्र स्थापित करने के लिए असम में तेजपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है।

आईएसआई ने जारी एक बयान में बताया, "करार का मुख्य उद्देश्य मांग के अनुसार शोध कार्य करना है और इससे भारत में दीर्घकालिक विकास की नीति प्रासंगिक हो सकेगी। साथ ही देश की अनुसंधानात्मक नीति निर्धारण को मजबूती मिलेगी और विचारों का आदान-प्रदान हो सकेगा।"

मुखर्जी ने कहा कि विकास के बुनियादी मानकों में पहली बार 11वीं पंचवर्षीय योजना (2007-12) में उस समय बदलाव आया जब देश के विकास को केवल महत्व देने के बजाय लोगों के वास्तविक विकास और सशक्तिकरण का दबाव बढ़ा है।

उन्होंने कहा, "विकास ज्ञान पर अधारित होना चाहिए। वर्ष 2050 तक 70 फीसदी भारतीय आबादी की औसत उम्र 40 साल से कम होगी। इसका मतलब है कि भारत में सबसे अधिक कार्यरत मानव संसाधन होगा। ऐसे में सभी को रोजगार मुहैया करना एक बड़ी चुनौती होगी। यही वजह है कि कौशल विकास और ज्ञान के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+