सरकोजी दिल्ली पहुंचे
बेंगलुरू में चार घंटे और आगरा में शनिवार को रात्रि विश्राम के बाद वह नई दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
फ्रांस के राष्ट्रपति ने बेंगलुरू में एक समारोह के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद तथा परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में स्थायी सदस्यता की भारत की दावेदारी को समर्थन देने की घोषणा की थी।
सरकोजी रविवार की रात प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से रात्रिभोज के दौरान मुलाकात करेंगे और सोमवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications