अमेरिकी जासूसी विमान अंतरिक्ष से लौटा
अंतरिक्ष यान एक्स-37बी लास एंजेलिस से 130 मील पश्चिमोत्तर स्थित वानदेनबर्ग एयर फोर्स बेस पर उतरा। अंतरिक्ष से लौटने तक इसके वास्तविक उद्देश्य के बारे में गोपनीयता बरती गई।
इसे गत 22 अप्रैल को फ्लोरिडा के केप कानवेराल से एटलस 5 से अंतरिक्ष में छोड़ा गया था। अंतरिक्ष में इसकी अधिकतम अवधि 270 दिनों की रखी गई थी। इसे तकनीकी रूप से उन्नत एक जासूसी विमान समझा जा रहा है।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक इस यान को 'आरबिटल टेस्ट व्हिकल' के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने नासा की एक परियोजना के लिए किया था।
नासा के एक बयान में वानदेनबर्ग एयर फोर्स बेस के प्रवक्ता जर्मी ईगर्स ने बताया कि अंतरिक्ष यान सफलता पूर्वक उतरा। उन्होंने कहा कि यह अगले वर्ष अंतरिक्ष में लौट जाएगा।
उधर, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरिक्ष में अपना सैन्य प्रभुत्व कायम करने के लिए अमेरिका का यह एक प्रयास है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications