दिल्ली मेट्रो में जुड़ेंगे दो अतिरिक्त कोच
अभी इस खंड पर चार कोच वाली मेट्रो चलती है। इसमें दो अतिरिक्त कोच जुड़ने से 600 से अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे।
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि इसके बाद जहांगीरपुरी से गुड़गांव मेट्रो खंड पर छह कोच वाली मेट्रो शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा, "दिल्ली मेट्रो ने द्वारका से नोएडा मेट्रो खंड पर छह कोच वाली मेट्रो का परीक्षण करना शुरू कर दिया है। दिसम्बर के अंत से इस सेवा की शुरुआत हो जाएगी।"
उन्होंने बताया कि चार कोच वाली मेट्रो को छह कोच में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
प्रवक्ता ने बताया, "इस नई व्यवस्था वाली मेट्रो का कई बार परीक्षण किया गया है, इसमें कोई तकनीकी खराबी नहीं आएगी।"
उल्लेखनीय है कि अभी दिल्ली में चार कोचों वाली मेट्रो चल रही हैं। इनमें से एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications