बांग्लादेश के पहले विदेश सचिव का निधन
वर्ष 1924 में किशोरगंज में जन्मे फतेह वर्ष 1949 में पाकिस्तान विदेश सेवा के प्रथम बैच में चयनित हुए थे। बाद में उन्हें पेरिस में पाकिस्तानी दूतावास में तीसरे सचिव के रूप में कार्यभार सौंपा गया था। वर्ष 1970 में पहली बार फतेह को बगदाद में पाकिस्तान का राजदूत नियुक्त किया गया था।
मार्च 1971 में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बाद फतेह अपने एक दोस्त और बांग्लादेश निर्वासित सरकार के कार्यकारी राष्ट्रपति सईद नजरुल इस्लाम के आग्रह पर स्वंतत्रता आंदोलन में शामिल हो गए थे।
इस आग्रह के बाद फतेह जुलाई 1971 में बगदाद छोड़कर बांग्लादेश चले गए, जहां वह स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए। फतेह वर्ष 1982 में सेवानिवृत्त हुए थे और लंदन में स्थायी रूप से रहने से पहले वह पत्नी के साथ 10 वर्षो तक बांग्लादेश में रह चुके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications