छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाके में विद्यालय खुलेंगे
बयान में कहा गया है कि, "सरकार दंतेवाड़ा जिले में लड़कों के लिए तीन आवासीय विद्यालय (आश्रम) खोलेगी। प्रत्येक विद्यालय में 50 छात्र प्रवेश ले सकेंगे। इसके निर्माण पर 94.42 लाख रुपये की लागत आएगी।"
जिले के कसोली, बदेपानेरा और बरसूर गांव में आवासीय विद्यालय खुलेंगे। विद्यालयों की इमारत के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी।
गौरतलब है कि नक्सली गतिविधियों के चलते जनजातीय बाहुल्य जिले में स्कूली शिक्षा बुरी तरह से प्रभावित हुई है। वर्ष 2005 से नक्सलियों ने दर्जनों विद्यालयों को बम विस्फोट से नष्ट कर दिया है। लिहाजा राज्य सरकार ने विद्यालय की इमारतों के सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्धसैनिक बलों को सौंप दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications