छात्र को पीटने के आरोप में 3 शिक्षकों पर मुकदमा
पुलिस के मुताबिक यह मामला नगर कोतवाली स्थित वारिस चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कालेज का है, जहां शिक्षक प्रशांत चंदेल, रणवीर राणा और विभु शुक्ला ने शनिवार को कथित रूप से छात्र दुर्गेश कुमार को डंडों से इस कदर पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
कोतवाली प्रभारी जितेंद्र गर्ग ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि छात्र के परिजनों ने शिकायत में कहा कि कक्षा में बैठने के तरीके को लेकर शिक्षकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। तीनों शिक्षकों के खिलाफ देर रात भारतीय दंड संहिता (आईपीसी)की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस का कहना है कि छात्र की हालत अब सामान्य है। उसे आज जिला अस्पातल से छुट्टी दे दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications