महिला ने 2 बेटियों के साथ आत्मदाह किया
पुलिस के मुताबिक घटना जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बोपाड़ा गांव की है, जहां रेनू (35) ने रविवार सुबह अपनी बेटियों चिंकी (4) और रिंकी (2) को अपने साथ घर के अंदर बंद कर दिया और उसके बाद मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।
जिले के पुलिस अधीक्षक राजू बाबू ने संवाददाताओं को बताया कि जब तक गांव के लोग पुलिस को इस घटना के बारे सूचित कर आग बुझाने का प्रयास करते तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त महिला का पति नीरज कुमार खेत में गया था।
बाबू ने बताया कि प्रारम्भिक जांच के मुताबिक महिला पिछले काफी समय से किसी बीमारी से पीड़ित थी। बीमारी को लेकर वह मानसिक तनाव में थी। ऐसा लग रहा है कि बीमारी से तंग आकर महिला ने इतना बड़ा कदम उठाया। घटना की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications