ब्लैकबेरी ने स्वीडन की सॉफ्टवेयर कम्पनी खरीदी
टीएटी द्वारा विकसित किया गया सॉफ्टवेयर दुनिया के 15 प्रतिशत स्मार्टफोन में उपयोग किया जा रहा है। आरआईएम ने हालांकि इस अधिग्रहण की राशि का खुलासा नहीं किया है।
इस सौदे की पुष्टि करते हुए आरआईएम के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी डेविड यच ने कहा, "आज हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि टीएटी अब आरआईएम से जुड़ रही है। हम इस बात से काफी उत्साहित हैं कि टीएटी की टीम अपनी विशेषज्ञता का उपयोग ब्लैकबेरी प्लेबुक और स्मार्टफोन को बेहतर बनाने में करेगी।"
उन्होंने कहा, "मैं बताना चाहता हूं कि टीएटी ने आकर्षक मोबाइल यूजर इंटरफेस विकसित किया है और मोबाइल और इससे जुड़ी तकनीकों के क्षेत्र में इस कम्पनी ने बेशकीमती काम किया है।"
आरआईएम ने यह अधिग्रहण अमेरिकी स्मार्टफोन बाजार में अपनी प्रमुख स्थिति दोबारा प्राप्त करने के लिए किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications