चीन में इंटरनेट कैफे में विस्फोट, 6 मरे
बीजिंग, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन के ग्यूझोऊ प्रांत में एक इंटरनेट कैफे में शनिवार रात हुए जबर्दस्त विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 37 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्वायत्तशासी क्षेत्र मियाओ-डोंग के काइली शहर में यह विस्फोट 10.30 बजे रात को हुआ। विस्फोट में इंटरनेट कैफे पूरी तरह से नष्ट हो गया और आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।
पुलिस अभी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इंटरनेट कैफे के अंदर कितने लोग मौजूद था। पुलिस विस्फोट के कारणों का भी पता लगा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications