ग्रीस में 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ग्रीस रेडियो ने बताया कि गुप्त ठिकाने से तीन मशीनगन, सात हथगोले, 50 किलोग्राम विस्फोटक, 200 ग्राम टीएनटी बरामद किया गया। पुलिस ने यह छापेमारी एथेंस के उपनगरीय इलाके निया सिमरनी के एक अपार्टमेंट में की थी।
पुलिस के मुताबिक छापेमारी के दौरान कम से कम पांच सदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications