मोगादिशू में 50 विद्रोही मारे गए
मोगादिशू, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। मोगादिशू में सैनिकों के साथ मुठभेड़ के दौरान अल शहबाब संगठन के लगभग 50 विद्रोही मारे गए और कई घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सोमालिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद ने शनिवार को कहा कि अल शहाबाब समूह के लगभग 50 इस्लामी विद्रोही पिछले दो दिनों में मारे गए हैं।
अब्दुल्लाही ने कहा कि मोगादिशू की यात्रा के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान कई विद्रोहियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications