विकिलीक्स खुलासा : पाकिस्तानी आतंकियों के साथ लड़ाई में 15 वर्ष लगेंगे

इस्लामाबाद, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। विकिलीक्स द्वारा लीक किए गए गोपनीय राजनयिक संदेशों में इस बात का खुलासा हुआ है कि इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने पिछले वर्ष कहा था कि पाकिस्तान में अलकायदा और अन्य आतंकियों के खिलाफ लड़ाई में 10-15 वर्ष लगेंगे।

पाकिस्तान में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत ऐन पैटर्सन ने कहा था, "जिस तरह से हम अमेरिका और अमेरिकी सुरक्षा बलों पर पाकिस्तान से पैदा होने वाले हमलों को रोकने के लिए काम कर रहे हैं, हमें स्पष्ट होना चाहिए कि अलकायदा अब पाकिस्तान में सुरक्षित पनाह के अलावा और भी कुछ चाहता है।"

पिछले वर्ष फरवरी में वाशिंगटन भेजे एक संदेश में पैटर्सन ने लिखा था, "अलकायदा, तालिबान, स्थानीय उग्रवाद और अपराधियों को पराजित करने में 10-15 वर्ष लगेंगे।"

'डॉन न्यूज' के अनुसार संदेश में पैटर्सन को अमेरिका को यह बताते चित्रित किया गया है कि अमेरिका-पाकिस्तान के बीच सम्बंधों में अविश्वास पैदा हो गया है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के 2009 में हुए अमेरिकी दौरे के पूर्व पैटर्सन ने उप राष्ट्रपति जो बिडेन के हवाले से कहा था कि दोनों देशों के रिश्ते लम्बे समय के लिए लेन-देन की प्रकृति के हो गए हैं।

पैटर्सन ने लिखा था, "यह आपसी अविश्वास पर भी आधारित है। पाकिस्तान सहयोग में इसलिए कोताही करता है, क्योंकि उसे भय है कि ओसामा बिन लादेन को पकड़ लेने के बाद अमेरिका पाकिस्तान को भूल जाएगा। अमेरिका, पाकिस्तान के संकोच को कपट के रूप में देखता, जो इस बात की मांग करता है कि अमेरिकी हितों की हिफाजत के लिए हम एकतरफा कार्रवाई करें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+