बिहार और गुजरात से आईं सुकूनभरी खबरें: आडवाणी

आडवाणी ने लिखा, "बहुत, बहुत, समय बाद मैनें समाचार पत्र के पहले पेज पर सबसे ज्यादा सुकून देने वाली खबर पढ़ी जब 3 दिसम्बर 2010 को टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गोधरा कांड के बाद हुए दंगों को इच्छापूर्वक अनुमति देने के मामले में मोदी को क्लीनचिट दे दी है। उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं पाए गए।

आडवाणी ने लिखा, "मैनें अपने साठ साल के राजनीतिक जीवन में ऐसे किसी साथी को नहीं देखा जिसे विपक्षियों ने इतने लंबे समय तक लगातार और दूषित तरीके से बदनाम किया हो जैसा कि नरेंद्र मोदी को किया गया।"

गुजरात के विकास की तारीफ करते हुए आडवाणी ने कहा कि गुजरात का विकास पूरे देश के लिए रोल मॉडल है और गुजरात का प्रशासन पूरी तरह से स्वच्छ और ईमानदार है।

पिछले दिनों आए बिहार चुनाव के परिणाम के बारे में आडवाणी ने कहा कि लोगों को बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत पर कोई संदेह नहीं था लेकिन गठबंधन को मिली सीटों की संख्या सबसे ज्यादा सकारात्मक अनुमानों को भी पार कर गईं।

आडवाणी ने कहा कि बिहार की जीत नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा बेहतर प्रशासन और विकास के कार्यो का परिणाम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+