मिलिबैंड नहीं जाएंगे अफगानिस्तान दौरे पर
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार मिलिबैंड ने कहा कि उन्हें अगले साल फरवरी तक दौरे को लेकर इंतजार करना होगा।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री डेविड कैमरॉन इराक और अफगानिस्तान के कई दौरे कर चुके हैं और क्रिसमस से पहले उनके फिर से अफगानिस्तान जाने की संभावना है। उप प्रधानमंत्री निक क्लेग भी दोनों देशों की यात्रा कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार रात उस बात का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि अफगानिस्तान जाने और हेलमंड प्रांत में तैनात ब्रिटिश सैनिकों से मुलाकात के मिलिबैंड के अनुरोध को कैमरॉन ने ठुकारने की कोशिश की है।
उधर, रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि मिलिबैंड के सहयोगी जानना चाहते हैं कि वह अफगानिस्तान क्यों नहीं जा सकते हैं।
इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रथम विश्व युद्ध में मारे गए लोगों की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में मिलिबैंड को तरजीह न दिए जाने के कारण वह बेहद नारज थे।
मंत्रालय ने कहा है कि मिलिबैंड के दौरे को रद्द करने की कोशिश नहीं की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications