सरकोजी, ब्रूनी ने देखा फतेहपुर सीकरी

सरकोजी दंपति ने शनिवार को ताज महल में आधा घंटा बिताया। उम्मीद की जा रही थी तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार की सुबह वे फिर ताज महल देखने जाएंगे। इस कारण पर्यटकों को 50 मिनट से अधिक समय तक प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन सरकोजी और ब्रूनी दोबारा वहां नहीं गए।

जिले के अधिकारी कार्यक्रम में बदलाव की सूचना भारतीय पुरातत्व विभाग को नहीं दे पाए। इस कारण पर्यटकों को बेवजह करीब एक घंटा बाहर ही रुकना पड़ा। इसको लेकर पर्यटकों में काफी नाराजगी देखी गई। छुट्टी का दिन होने की वहज से बड़ी संख्या में लोग ताज महल में प्रवेश के लिए इंतजार करते रहे।

फ्रांसीसी दंपति ने शनिवार रात और रविवार सुबह कुछ घंटे होटल में विश्राम किया। स्थानीय सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के बीच कार्यक्रम में बदलाव को लेकर संशय बना रहा।

सरकोजी और ब्रूनी ने फतेहपुर सीकरी में एक घंटा बिताया। इसके बाद वे खेड़िया हवाईअड्डा पहुंचकर नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण मीडियाकर्मी एवं फोटोग्राफर सरकोजी दंपति की तस्वीर लेने में कामयाब नहीं हो सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+