अनचाही कॉल से मुक्ति मिलने के आसार
जानकारों का मानना है कि इस तरह के फोन कॉल की शिकायत मिलने पर 2,50,000 रुपये तक का जुर्माना लगने के नए नियम के चलते लोगों को अनचाहे कॉल्स से राहत मिलेगी। वहीं गैर पंजीकृत टेली मार्केटिंग कम्पनियों को लेकर आशंका अभी भी बनी हुई है।
कुमार ने कहा, "मैं अज्ञात नम्बर से आए फोन को छोड़ नहीं सकता लेकिन अक्सर रोमिंग में होने के कारण अनचाही फोन कॉल्स को रिसीव करने से मेरे फोन का बिल बेहद बढ़ जाता है। यह फोन कॉल तब बेहद गुस्सा पैदा करते हैं जब मैं विदेश में होता हूं, आप जानते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग कितनी महंगी पड़ती है।"
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अनचाही कॉल्स पर रोक लगाने के लिए नए नियम जारी किए हैं जिसके अंतर्गत टेली मार्केटिंग कम्पनियों के खिलाफ एक से छह शिकायतें मिलने पर 25,000 रुपये से 2,50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। उपभोक्ता वित्त, रियल्टी, शिक्षा, उपभोक्ता सामान, मनोरंजन और पर्यटन श्रेणियों के अंतर्गत सभी या अलग-अलग श्रेणियों के फोन कॉल्स या एसएमएस पर रोक लगा सकते हैं।
इन नियमों के तहत अब टेलीमार्केटिंग कम्पनियों के नम्बर अब 70 से शुरू होंगे। रात नौ बजे से सुबह नौ बजे के बीच किसी तरह का संपर्क नहीं किया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications