प्रधानमंत्री से रात्रिभोज पर मिलेंगे सरकोजी
सरकोजी शनिवार को चार घंटे बेंगलुरू में और रात आगरा में बिताने के बाद रविवार शाम यहां पहुंच रहे हैं।
मनमोहन सिंह अपने आवास पर सरकोजी, उनकी पत्नी कार्ला ब्रूनी तथा फ्रांस के वरिष्ठ मंत्रियों के लिए निजीतौर पर रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।
इस बात की सम्भावना है कि दोनों नेता रात्रिभोज से पहले आपस में बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों असैन्य परमाणु सहयोग जैसे कुछ प्रमुख मुद्दों को स्पर्श करेंगे, जिन पर सोमवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के दौरान विस्तृत चर्चा होगी।
मनमोहन सिंह और सरकोजी अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में, बड़ी व उभरती अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 में सुधार, जलवायु परिवर्तन और अप्रसार जैसे कई वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications