पाकिस्तान से ज्यादा महत्वपूर्ण बाजार है भारत: अफगान मंत्री
कृषि और सिंचाई मंत्री मोहम्मद आसिफ रहीमी ने आईएएनएस से कहा, "भारत और पाकिस्तान अफगानिस्तान के बड़े व्यापारिक सहयोगी हैं लेकिन बड़े बाजार के तौर पर हमारा ध्यान भारत पर केंद्रित है। यदि हम व्यापारिक संभावनाओं के बारे में सोचें तो भारत में हमारे व्यापारियों को ज्यादा मुनाफा मिल सकता है।"
रहीमी ने कहा, "फिलहाल हम भारत को विभिन्न कृषि उत्पादों का निर्यात कर रहे हैं। अगले वर्षो में हम प्रसंस्कृत उत्पादों को भारत निर्यात करेंगे। भारतीय बाजार अन्य एशियाई देशों की तुलना में कहीं ज्यादा बड़ा है और यहां हमारे उत्पादों की बेहद मांग है। यदि हम इन उपभोक्ताओं तक पहुंच सके तो हमारे व्यापारी बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।"
रहीमी भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय एग्रो टेक 2010 सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications