लूटपाट की कोशिश में 4 जेलकर्मी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक अंकुश नाइक, विशाल नाइक, केशव गवास और दिनेश वरंग को पणजी से 30 किलोमीटर दूर पोंडा में तड़के तीन बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस निरीक्षक सी.एल.पाटील ने कहा, "जेलकर्मियों ने एक औद्योगिक इलाके के निकट ट्रक ड्राइवर पर हमला कर उसे लूटने का प्रयास किया। उसी समय पुलिस के एक वाहन को आता देख वह अपनी मोटरसाइकिल से भागने लगे लेकनि उनको गिरफ्तार कर लिया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications