दिल्ली में महिलाओं पर हुए हमलों को लेकर मामला दर्ज
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पीड़ित दोनों युवतियों की उम्र 20 साल के आस-पास है। दोनों पर शनिवार को उनके चेहरे पर ब्लेड से हमला किया गया।"
पुलिस ने इस तरह की घटना के पीछे मानसिक रूप से बीमार किसी शख्स के होने की आशंका जताई है। इसी तरह की एक अन्य घटना पिछले महीने इसी क्षेत्र में हुई थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और दोनों मामलों में जांच चल रही है। दोषी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications