चीन के साइबर कैफे में विस्फोट की वजह रसायन (लीड-1)
विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी और 38 घायल हो गए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मिएओ-डोंग स्वायत्तशासी इलाके में काइली शहर के लियानजुन इंटरनेट कैफै के साथ वाले कमरे में रखे गए रसायनों में यह विस्फोट शनिवार रात 11.05 बजे हुआ।
अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट के समय कैफे में कम से कम 44 लोग मौजूद थे।
पुलिस ने इस मामले में वू झांनझी को अवैध रूप से रसायन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कैफे के मालिक चेन चेंगुइ और प्रबंधक जिंग गुआंगचांग को भी पुलिस हिरासत में रखा गया है।
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। विस्फोट में कैफे पूरी तरह से नष्ट हो गया है और आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications