'लीक किए गए अमेरिकी संदेश अविश्वसनीय'

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने काबुल में शनिवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में संदेशों की प्रामाणिकता पर संदेह जाहिर किया और उनमें शामिल कुछ सामग्रियों को खारिज कर दिया।

गिलानी से जब उस संदेश के बारे में पूछा गया जिसमें कहा गया था कि उनकी सरकार का सेना और खुफिया सेवाओं पर नियंत्रण नहीं है, तो उन्होंने कहा, "मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि विकिलीक्स पर भरोसा न करें।"

'न्यूयार्क टाइम्स' ने गिलानी के हवाले से कहा है, "ये मात्र कनिष्ठ अधिकारियों के दृष्टिकोण हैं। वे प्रामाणिक नहीं हैं। हमें उन्हें गम्भीरता से नहीं लेना चाहिए।"

राष्ट्रपति हामिद करजई ने भी कहा कि लोग निजी तौर पर बातों को हल्के-फुल्के अंदाज में बोल देते हैं, लेकिन उन बातों को गम्भीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

करजई ने कहा, "लोग जिन बातों को दूसरे से कहते हैं, कोई जरूरी नहीं कि उन बातों को गम्भीरता से लिया ही जाता हो, और मैं समझता हूं कि कुछ मंत्री मेरे बारे में बातचीत कर सकते हैं और मैं जानता हूं कि उनमें से कुछ ने बातें की होंगी, और अन्य मंत्री भविष्य में ऐसा कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने क्या बातें की, उसके खुलासे के लिए मेरे पास कोई विकिलीक्स नहीं होगा।"

करजई ने एक अन्य संदेश की प्रामाणिकता पर भी संदेह जताया। वह संदेश उप राष्ट्रपति अहमद जिया मसूद के बारे में था, जिसमें कहा गया था कि वह 5.20 करोड़ डॉलर की नकदी लेकर देश के बाहर गए थे। करजई ने कहा कि यह समझ से परे है कि कोई उपराष्ट्रपति नकदी से भरे 30 सूटकेस लेकर किसी दूसरे देश जा सकता है।

करजई ने कहा, "अमेरिका सरकार हर रोज हमसे भ्रष्टाचार के बारे में बातें कर रही है, हर रोज वह हमें उदाहरण दे रही है, हर रोज वह 5,000 डॉलर का एक मामला लेकर आती है। इन सब पर कोई रिपोर्ट क्यों नहीं दी गई?"

करजई ने कहा, "हमें समझ में नहीं आता कि इसका क्या किया जाए। इस पर विश्वास करें या विश्वास न करें? मैं इस पर विश्वास नहीं करूंगा, क्योंकि ऐसा करना अफगानिस्तान के हित में है।"

अफगानिस्तान के वित्त मंत्री उमर जाखिलवाल ने एक अलग संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 26 फरवरी को भेजे गए एक संदेश में उनके हवाले से अमेरिकी राजदूत कार्ल डब्ल्यू.एकेनबरी से राष्ट्रपति करजई के बारे में अपमानजनक बातें कही गई हैं, जो पूरी तरह गलत हैं।

जाखिलवाल ने कहा, "मैंने राष्ट्रपति के बारे में 'कमजोर' शब्द का इस्तेमाल कभी भी नहीं किया। मैंने किसी से भी इस तरह का शब्द नहीं कहा था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+