कश्मीर में पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेगी पीडीपी (लीड-1)
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहा, "पंचायत चुनाव कराने के लिए प्रदेश में स्थितियां अनुकूल नहीं हैं इसलिए पीडीपी चुनाव का विरोध करेगी।"
महबूबा मुफ्ती ने कहा, "सरकार जमीनी हालातों से वाकिफ नहीं है और वह जनता की मानसिकता के विरुद्ध पंचायत चुनाव कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।"
उन्होंने पिछले पांच महीनों में सुरक्षा बलों और पथराव करने वाले लोगों के बीच संघर्ष में मारे गए 110 लोगों का हवाला देते हुए यह बात कही।
मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जनवरी में प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने की घोषणा की थी। यह चुनाव दलगत आधार पर नहीं होंगे। अब्दुल्ला ने कहा कि पिछले सात साल से चुनाव नहीं हुए हैं। चुनाव से जम्मू एवं कश्मीर में निचले स्तर तक सत्ता का हस्तांतरण करने में मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications