उम्र बढ़ाता है धूप स्नान
स्वीडन के लुंड विश्वविद्यालय के ऑन्कोलॉजी (ट्यूमरों से जुड़े कैंसर का विज्ञान) विभाग के प्रोफेसर हाकन ओलसन ने अपने शोध के माध्यम से यह साबित किया है कि धूप स्नान के दौरान शरीर द्वारा तैयार विटामिन-डी खून के थक्के जमने, मधुमेह और कुछ प्रकार के ट्यूमरों के खिलाफ शरीर को जरूरी प्रतिरोधी क्षमता देता है।
ओलसन ने अपने बयान में कहा है कि आमतौर पर लोग यह समझते हैं कि धूप स्नान से त्वचा सम्बंधी कैंसर का खतरा रहता है लेकिन सच्चाई यह है कि धूप स्नान हमें कई तरह के ट्यूमर सम्बंधी खतरे से बचाता है।
ओलसन के मुताबिक धूप स्नान से पैरोंे में खून के थक्के जमने का खतरा बिल्कुल नहीं रह जाता है। इस बीमारी के कारण ब्रिटेन में ही हर वर्ष 25,000 लोगों की जान चली जाती है। इस तरह के थक्के जमने का खतरा सर्दियों में अधिक रहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications