दक्षिण अफ्रीका में भी मशहूर है भारतीय संगीत : वीरेंद्र
अपनी पत्नी वीनू गुप्ता की पहली गजल एलबम जारी होने के मौके पर गुप्ता ने आईएएनएस से कहा, "दक्षिण अफ्रीका में भी भारतीय संगीत और बॉलीवुड फिल्मों की चाहत रखने वाले बहुत हैं। यहां 15 लाख भारतीय रहते हैं जो भारतीय संस्कृति का प्रसार कर रहे हैं।"
गुप्ता ने कहा, "भारत और दक्षिण अफ्रीका के बहुत अच्छे संबंध हैं। व्यापार, संस्कृति ऐसे दो क्षेत्र हैं जिन्हें प्राथमिकता दी जा सकती है। शास्त्रीय संगीत, लोक परम्पराओं और योग इसे और आगे बढ़ा रहे हैं। हमने अभी अभी सांस्कृतिक केंद्र में योग का एक शिक्षक नियुक्त किया है।"
गुप्ता कहते हैं कि दक्षिण अफ्रीका में श्वेत और अश्वेत दोनों तरह के लोग रहते हैं। दोनों तरह के लोग हिन्दी फिल्मों को पसंद करते हैं क्योंकि उनके पूर्वजों की संस्कृति और भौगोलिक परिस्थतियां एक तरह की हैं।
गुप्ता अगले साल आयुर्वेद और योग का एक सम्मेलन आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications