Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिका ने कर्मचारियों को लीक संदेश पढ़ने से रोका

समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने रविवार को खबर प्रकाशित की कि हजारों की संख्या में संघीय कर्मचारियों के साथ ही ठेकेदारों को कहा गया है कि सुरक्षा मंजूरी या अनुमति हासिल किए बगैर उन्हें गोपनीय दस्तावेजों को नहीं पढ़ना चाहिए।

व्हाइट हाउस की ओर से शुक्रवार को एजेंसी और विभागाध्यक्षों के पास भेजे नोटिस में कहा गया है, "गोपनीय जानकारी चाहे सार्वजनिक वेबसाइट पर जारी हुई हो या मीडिया में प्रकाशित हुई हो, जब तक उसे कोई उचित अमेरिकी अधिकारी सार्वजनिक नहीं कर देता तब तक वह गोपनीय ही है।"

यह निर्देश सरकारी कंप्यूटरों और निजी उपकरणों दोनों पर लागू है, चाहे कर्मचारी या ठेकेदार उसे अपने ब्रीफकेश व पॉकेट में रखते हों या अपने घरों में।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने हालांकि शनिवार को कहा कि इस निर्देश में सरकारी कंप्यूटर पर विकिलीक्स या अन्य वेबसाइट को ब्लाक करने के लिए नहीं कहा गया है। इस निर्देश में इस विषय पर प्रकाशित होने वाली खबरों को पढ़ने से भी संघीय कर्मचारियों को नहीं रोक गया है। लेकिन यदि उन्होंने संयोगवश इनमें से किसी एक दस्तावेज को पहले ही डाउनलोड कर रखा है तो उनसे कहा जा रहा है कि वे अपने 'सूचना सुरक्षा कार्यालयों' को उस बारे में सूचित करें।

अमेरिकी रक्षा विभाग ने सैन्य कर्मियों और ठेकेदारों को अपने निर्देश में कहा है कि बगैर उचित अनुमति प्राप्त किए इन दस्तावेजों को पढ़ना दीर्घकालिक नियमों का उल्लंघन होगा, भले ही वे दस्तावेज इंटरनेट के जरिए लोगों तक सुलभ हों।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने एक बयान में शनिवार को कहा, "अभी तक गोपनीय बने हुए दस्तावेजों को सार्वजनिक सरकारी कंप्यूटरों पर देखना और उसे डाउनलोड करना सुरक्षा सम्बंधी अवज्ञा हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+