रेलवे ने शुरू की स्वच्छ स्टेशन योजना
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री ई़ अहमद ने शुक्रवार को कहा कि रेलगाड़ियों की सफाई के स्तर में सुधार लाने के लिए भारतीय रेलवे ने 'क्लीन ट्रेन स्टेशन' योजना शुरू की है।
अहमद ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि कुछ चुनिंदा गाड़ियों में निर्धारित ठहरावों के दौरान उनके शौचालयों, दरवाजों के रास्ते और गलियारे की सफाई पर मुख्य रूप से ध्यान देते हुए मशीनीत सफाई की जाती है। इस समय 27 ऐसे क्लीन ट्रेन स्टेशनों, जिसमें नई दिल्ली भी शामिल है, पर कार्य चल रहा है।
चालू वित्त वर्ष के दौरान तीन और स्टेशनों को इस योजना में शामिल करने की कार्यवाही चल रही है। ये स्टेशन हैं इलाहाबाद (उत्तर मध्य रेलवे), कानपुर (उत्तर मध्य रेलवे) तथा कटनी (पश्चिम मध्य रेलवे)।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications