अघोषित यात्रा पर अफगानिस्तान पहुंचे ओबामा
न्यूयार्क, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी अघोषित यात्रा पर शुक्रवार को अफगानिस्तान पहुंच गए। ओबामा दोनों देशों के बीच सम्बंधों में आए तनाव को कम करना चाहते हैं।
समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' के मुताबिक ओबामा एक रात की गोपनीय यात्रा के बाद काबुल पहुंचे। ओबामा की अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई से मुलाकात करने की योजना है। करजई ने हाल के सप्ताहों में अमेरिकी सैन्य रणनीति के बारे में शिकायत की है।
रिपोर्ट के अनुसार ओबामा की अमेरिकी शीर्ष सैन्य अधिकारी से परामर्श करने और सैनिकों से मिलने की योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications