यूएनएलएफ प्रमुख का दावा, भारत में नहीं हुई थी गिरफ्तारी
गुवाहाटी, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) के अध्यक्ष राजकुमार मेघेन ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी गिरफ्तारी भारत में नहीं हुई थी। बांग्लादेश में 29 सितम्बर को 'अगवा' किए जाने के बाद उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया था।
63 वर्षीय मेघेन ने गुवाहाटी की स्थानीय अदालत परिसर केबाहर आईएएनएस को बताया, "मैं यहां गिरफ्तार नहीं हुआ था, बल्कि बांग्लादेश की पुलिस ने 29 सितम्बर को अगवा कर मुझे भारत को सौंप दिया था।"
अदालत ने शुक्रवार को मणिपुर के विद्रोही नेता मेघेन को 13 दिन की रिमांड पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया।
एनआईए ने कहा कि मेघेन को मंगलवार को बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी के निकट उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications