कांग्रेस ने येदियुरप्पा, मंत्रियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
हेगड़े को सौंपी 200 पृष्ठों की शिकायत में कांग्रेस ने भाजपा के चार विधायकों, मुख्यमंत्री कार्यालय, बेंगलुरू विकास प्राधिकरण, कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड, खनन एवं भूतत्व, मुद्रांक तथा पंजीकरण और वन विभाग के कुछ अधिकारियों के नाम का उल्लेख भी किया है।
शिकायत में येदियुरप्पा के अलावा उनके पुत्र एवं लोकसभा सदस्य बी.वाई राघवेंद्र, राज्य भाजपा अध्यक्ष के.एस. ईश्वरप्पा, ऊर्जा मंत्री शोभा करांदजले, गृह एवं परिवहन मंत्री आर. अशोका, बृहत एवं मध्यम उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी तथा विधायक एस.एन. कृष्णया शेट्टी, हेमचंद्र सागर, एम.पी. कुमारस्वामी और भारती शेट्टी को घोटाले में शामिल बताया गया है।
शिकायत पेश करने वाले कांग्रेस नेता वी.एस. उग्रप्पा और बी.एल. शंकर ने संवाददाताओं को बताया कि नियमों को ताक पर रखते हुए कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा भूमि को गैर अधिसूचित किए जाने और बेंगलुरू विकास प्राधिकरण द्वारा भूमि आवंटित किए जाने सम्बंधी दस्तावेज भी पेश किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications