समुद्री डकैती, आतंक से लड़ने में मदद दे भारत : इथियोपिया

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। इथियोपियाई उप प्रधानमंत्री हैलेमरियम डेसालेगन ने पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र में आतंकवाद और समुद्री डकैती से निबटने में भारत की मदद मांगी है। उन्होंने इसे गंभीर वैश्विक मुद्दा बताया है।

डेसालेगन मंगलवार से पांच दिवसीय भारत दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि खासकर सूडान में समस्या अधिक गंभीर है। वहां भारतीय कंपनियों की तेल एवं ऊर्जा परियोजनाएं चल रही हैं, जिनमें इथियोपिया साझेदार है।

अपने देश का विदेश मंत्रालय भी संभाल रहे डेसालेगन ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, "सूडान अब आतंकवाद का सुरक्षित गढ़ बन गया है। यह क्षेत्रीय नहीं बल्कि वैश्विक मुद्दा है। इससे निबटने के लिए मैंने भारत से सहयोग की अपील की है।"

उन्होंने कथित मानवाधिकार हनन एवं डारफर में राष्ट्रीय सीमा पार आतंकवाद की आशंका का जिक्र करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को निष्पक्ष हस्तक्षेप करना चाहिए तथा इस मसले पर भारत को सार्थक भूमिका निभानी चाहिए।

अदीस अबाबा स्थित आबरा मिंच जल प्रौद्योगिकी संस्थान में संकायाध्यक्ष रह चुके डेसालेगन ने कहा, "यदि सभी देश तटस्थ रहते हुए समस्या के हल के लिए संयुक्त रूप से कार्य करें तो सूडान निर्णय ले सकता है कि उसे क्या चाहिए- ठहराव या एकता।"

उत्तरी एवं पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र के कई देश भारत से कह रहे हैं कि वह इथियोपिया की पूर्वी सीमा से लगते देश सोमालिया में समस्याओं के समाधान के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाए।

उन्होंने कहा कि समुद्री डकैती के लिहाज से सोमाली तट इथियोपिया के लिए चुनौती है। चारों तरफ से घिरा हुआ यह अफ्रीकी देश जलमार्ग के जरिए व्यापार के लिए अपने पड़ोसी तटीय देशों इरीट्रिया, डजिबाउटी और सोमालिया पर निर्भर है।

डेसालेन ने बताया कि अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भारतीय नौसेना ने अक्टूबर 2008 में एक जहाज के माध्यम से समुद्री डकैती निरोधक गश्त शुरू किया था और तब से लेकर अब तक क्षेत्र में यह कार्य लगातार जारी है। इस कार्य में अब 23 जहाजों को लगाया गया है।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता का कहना है कि इन जहाजों ने अरब सागर क्षेत्र में समुद्री डकैती की 23 कोशिशों को नाकाम किया है। यह क्षेत्र भारत के पश्चिमी समुद्री तट से 350-700 मील दूर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+