शराब ने पीछे छोड़ा सोना और तेल को
वाइन सोसाइटी ऑफ इंडिया के मुताबिक फाइन वाइन शराब की सर्वोत्तम किस्म को कहते हैं। सर्वोत्तम अंगूर से बना किसी भी शराब निर्माता के सभी नमूनों में सबसे उच्च दर्जे के शराब को शराब का शौक रखने वाले फाइन वाइन कहा करते हैं। इन शराब की बोतलों को आप खास मौकों पर और शौक से ही खेलना पसंद करेंगे। ये शराब जितनी पुरानी होती है, उतनी ही बेहतरीन होती जाती है।
फाइन वाइन पर महीनेवार आने वाली रिपोर्ट 'बॉर्डक्स इंडेक्स' के हवाले से डेली टेलीग्राफ में शुक्रवार को छपी खबरों में बताया गया है कि फाइन वाइन ने कीमतों के बढ़ने के मामले में सोने और तेल को पीछे छोड़ दिया है।
इन शराबों की कीमत में सलाना पांच फीसदी की दर से विकास हुआ। जबकि तेल की कीमत में सलाना तीन फीसदी और सोने में सलाना दो फीसदी का विकास हुआ है।
मीडिया की खबरों के मुताबिक जानकारों का मानना है कि चीन में फाइन वाइन की बढ़ती लोकप्रियता के कारण इनकी कीमतों ने छलांग लगाना शुरू किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications