सामूहिक बलात्कार मामले में दिखी पुलिस व्यवस्था में कमी : किरण
बेदी ने सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक पर लिखा है, "पहले दुष्कर्म कर चुके बदमाशों द्वारा सामूहिक बलात्कार के अपराध को अंजाम देना इस बात का प्रमाण है कि पुलिस व्यवस्था में कमी है।"
उन्होंने कहा, "अपराध वाले इलाके की पुलिस को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने इस सामूहिक बलात्कार मामले को सुलझाने का दावा किया है। इस मामले के दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीसरा आरोपी पहले ही एक दूसरे मामले में हरियाणा के एक न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी दुष्कर्म मामले में जेल जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications