नक्सलियों के बंद से छत्तीसगढ़ में जनजीवन प्रभावित
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बंद का सबसे अधिक असर दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर और कांकेर जिलों के जंगली इलाकों में देखा गया। शहरी क्षेत्र बंद से बेअसर रहे।
उन्होंने कहा कि 40,000 वर्ग किलोमीटर में फैले तनावग्रस्त बस्तर क्षेत्र के पांच जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन नहीं चले। दंतेवाड़ा और बीजापुर में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) ने अपनी इकाई पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की वर्षगांठ मनाने के लिए गुरुवार से ही बंद घोषित कर रखा है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंद के दौरान कहीं हिंसक वारदात की खबर नहीं है। राज्य के 18 में से 10 जिले नक्सल प्रभावित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications