रूस में उतरते समय हुआ विमान हादसा, 2 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवोस्ती' ने आपात स्थिति मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया, "ताजा सूचना के अनुसार विमान के आपात स्थिति में उतरते समय दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं।"
प्रवक्ता ने बताया कि 60 बचाव और अग्निशमन कर्मी लोगों को बचाने में जुटे हैं।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, "गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया है।"
दाजेस्तान हवाई कंपनी के एक सूत्र ने बताया कि हादसे के शिकार हुए विमान यात्रियों को दाजेस्तान भेजने के लिए एक दूसरे विमान को तैयार किया गया है।
विमान ने मास्को के वनूकोवो हवाई अड्डे से शाम 2.07 बजे माखाचकाला के दक्षिणी रूसी शहर के लिए उड़ान भरा था। विमान संख्या तू-154 के सभी तीन इंजन खराब हो जाने पर उसे आपात स्थिति में उतरना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications