सामूहिक बलात्कार की शिकार युवती ने 2 आरोपियों को पहचाना
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "पीड़ित युवती ने गिरफ्तार 25 वर्षीय शमशाद और 25 वर्षीय उस्मान को पहचान लिया है। युवती के मुताबिक दोनों युवक सामूहिक बलात्कार में शामिल थे।"
अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शामिल कामरू उर्फ मोबाइल और इकबाल उर्फ बड़ा बिल्ली अभी तक फरार है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में इन दोनों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications