बंगाल में शीर्ष नक्सली नेता पकड़े गए (लीड-1)

पुलिस के मुताबिक इन नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद भी बरामद हुआ है। इनके पास से विदेशों में बने रॉकेट लांचर भी बरामद हुए हैं।

कोलकाता के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और विशेष कार्य बल के प्रमुख राजीव कुमार ने आईएएनएस को बताया, " प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का सचिव सुदीप चोंगदार और उसके करीबी सहयोगियों तथा राज्य समिति के सदस्य अनल घोष उर्फ अयोध्या, बुरून सूर उर्फ विद्युत और बिमल घोष उर्फ शंकर को शुक्रवार रात मैदान क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।" सुदीप कंचन उर्फ बाटास के नाम से भी जाना जाता है।

उन्होंने बताया कि राज्य समिति के अन्य सदस्य असीम मंडल उर्फ आकाश की पत्नी अनु उप्र कल्पना माइती को शनिवार को हावड़ा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया।

इन पांचों नक्सलियों को शनिवार शाम स्थानीय सत्र अदालत में पेश किया गया और 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

कुमार ने बताया, "हमने खुफिया जानकारी के आधार पर मैदान क्षेत्र में दबिश दी। हमने धावा बोलकर कंचन और उसके साथियों को गिरफतार कर लिया। बाद में मिली जानकारी के आधार पर हावड़ा स्टेशन से अनु को गिरफ्तार किया गया।"

प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का सचिव सुदीप चोंगदार देशद्रोह और तोड़फोड़ के कई मामलों में वांछित था।

उल्लेखनीय है कि चोंगदर दो नवंबर 2008 में मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के काफिले को निशाना बनाकर किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट के मामले के मुख्य आरोपियों में से है। वर्ष 2008 में हिमाद्री सेन रॉय की गिरफ्तारी के बाद जोंगदर को संगठन का सचिव बनाया गया था।

कुमार ने बताया कि हमने शहर और आसपास के जिलों के पांच-छह स्थानों पर धावा बोला। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद व विस्फोटक बरामद किए गए। उनके मुताबिक सुरक्षा बलों के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है।

उन्होंने बताया, "हम राज्य सरकार से इन सभी के खिलाफ देशद्रोह, हथियार अधिनियम तथा गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) कानून (यूएपीए) लागू किए जाने की मंजूरी मांगेंगे।"

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमें अभी भी उनसे बहुत पूछताछ करनी है। हम संदेह है कि वे हथियार, गोला बारूद व अन्य विस्फोटक हासिल करने आए थे और उनकी कोशिश इन्हें जंगलमहल में भेजने की थी।"

राज्य के नक्सल प्रभावित पश्चिमी मिदनापुर, पुरूलिया और बांकुड़ा जिले के जंगली इलाकों को जंगलमहल कहा जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+