बलात्कार के मामलों के लिए विशेष न्यायालयों की योजना
एक बयान में दीक्षित ने कहा, "पूर्वोत्तर के प्रतिनिधियों की सलाह पर सरकार बलात्कार के मामलों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालयों के गठन के बारे में सोच रही है। "
पूर्वोत्तर के सामाजिक कार्यकर्ताओं और वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को दीक्षित से मिला। राजधानी में पूर्वोत्तर की महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से बातचीत की। उनके साथ दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी थे।
यह बैठक राजधानी में कुछ दिनों पहले मिजोरम की एक बीपीओकर्मी के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के बाद हुई है। इस मामले में पांच आरोपियों में से दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने शेष तीन आरोपियों की पहचान कर ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications