टिकैत ने किया भैसी हाइवे आंदोलन का एलान
टिकैत ने बताया कि भैसी हाइवे बनाने में जिन किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई थी, उनका 47.5 करोड़ रुपये बकाया है, लेकिन मुआवजे की यह रकम नाकाफी है।
किसानों के इस आंदोलन में रालोद, भारतीय किसान यूनियन सहित कई राजनीतिक पार्टियों ने किसानों को अपना समर्थन दिया है।
मुजफ्फरनगर में टिकैत के आवास पर पहुंचे प्रभावित किसानों ने उनके समक्ष अपनी समस्या रखी। समस्या सुनते के बाद किसान नेता ने कहा कि मुजफ्फरनगर प्रशासन ने बातचीत के लिए सात दिसम्बर का समय दिया है। हम सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा नहीं लेंगे, बल्कि जमीन की कीमत 11 हजार प्रति मीटर की दर से वसूल कर ही दम लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications